भूख हड़ताल पर बैठी महिला की तबियत बिगड़ी, कार्यालय से गायब है सीओ।

भूख हड़ताल पर बैठी महिला की तबियत बिगड़ी, कार्यालय से गायब है सीओ।

रमकंडा अपने जमीन की मांगो को लेकर प्रखंड कार्यालय पर पिछले एक सप्ताह से धरने पर बैठने के बाद कोई सुनवाई नही होने पर शुक्रवार से भूख हड़ताल पर बैठी रमकंडा के ऊपरटोला की पीड़ित महिला रुक्मणी कुंवर की तबियत शनिवार की रात अचानक बिगड़ गयी। सूचना मिलते ही चिकित्सा पदधिकारी डॉ रवि प्रकाश ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्राथमिक उपचार किया। वहीं गंभीर हालत को देखते हुये चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। लेकिन उक्त महिला प्रखंड कार्यालय छोड़कर कहीं जाने को तैयार नही है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि प्रकाश ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है। उसे स्लाइन लगाया गया है।

वहीं 108 एम्बुलेंस से भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन महिला जाने को तैयार नही है।रविवार की सुबह भी उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गया था।गौरतलब है कि जमीन विवाद के मामले में उपरटोला की उक्त महिला पिछले सितंबर माह में भी धरना पर बैठी थी।लेकिन अंचल अधिकारी रामजी वर्मा के आश्वाशन के बाद उसके द्वारा धरना समाप्त कर दिया गया था।इसके बावजूद उसके मांगो पर कोई कार्रवाई नही होने से पुनः धरने पर बैठ गयी।इसके बावजूद कार्रवाई नही होने पर अब भूख हड़ताल पर बैठ गयी है।पीड़ित महिला के कहा कि जब उसके हक अधिकार को दबंग व्यक्ति के प्रभाव में अंचल अधिकारी द्वारा मिलकर दबाया जा रहा है। तो फिर ऐसे में उसे जीने का कोई अधिकार नही है।बताया कि रमकंडा मौजा के खाता संख्या 297 के प्लॉट संख्या 1312/4 की जमीन भूदान यज्ञ कमिटी द्वारा उसके पीड़ित महिला के ससुर के नाम से पर्चा निर्गत किया गया है। वहीं अनुमंडलीय न्यायलय व जिला न्यायलय द्वारा उक्त जमीन के मामले में पीड़ित महिला के पक्ष में फैसला सुनाया गया। कहा कि न्यायलय के कागजात के साथ उक्त जमीन का ऑनलाइन कराने व सीमांकन को लेकर आवेदन दिया गया था। लेकिन कार्रवाई की बजाय अधिकारी खुद कार्यालय से गायब रहकर टालमटोल करने में लगे हैं।

समाधान की बजाय कार्यालय से गायब है सीओ

इधर एक सप्ताह से महिला के धरने पर बैठने और भूख हड़ताल की सूचना के बाद उक्त महिला के समस्या का समाधान करने की बजाय अंचल कार्यालय के कर्मियों सहित अंचल अधिकारी रामजी वर्मा पिछले चार दिनों से कार्यालय से गायब है। बताया जाता है कि अंचल अधिकारी बिना सूचना के मुख्यालय छोड़ कर छुट्टी पर अपने गांव चले गए हैं।

अंचल अधिकारी की बदमाशी है: अनुमंडल पदाधिकारी

इस संबंध में पूछे जाने पर रंका अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार लिंडा ने कहा कि अंचल पदाधिकारी रामजी वर्मा की बदमाशी है। समाधान करने की बजाय अपने गांव में हैं। कहा कि राजस्व निरीक्षक को भी इस मामले में समाधान के लिये निर्देश दिया गया था। लेकिन सभी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इस पूरे मामले पर उपायुक्त से बात की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *