रमकंडा\गढ़वा:- गुरुवार को रमकंडा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने रमकंडा प्रखण्ड मुख्यालय के बाजारी टोला, महुआधाम, बिचला टोला, थाना मोड़ के आधा दर्जन दुकानों में छापेमारी कर गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, गुड़ाखु बरामद किया।
थाना प्रभारी रामकृष्ण सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर हुई यह छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। कहा कि सरकार द्वारा मादक पदार्थों के विक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद क्षेत्र में अवैध रूप से इसके बिक्री किये जाने की सूचना मिल रही थी। बताया कि मादक पदार्थ बरामद किये गये दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। वहीं दुकानों में गुटखा नही बेंचे जाने की चेतावनी दी। छापेमारी अभियान में एएसआई जितेंद्र तिवारी, उत्त्तम कुमार गुरु, सहित जैप आठ के जवान शामिल थे