गायत्री शक्तिपीठों व प्रज्ञा संस्थानों में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

गढ़वा : गायत्री परिवार द्वारा जिले के सभी शक्तिपीठों, चेतना केंद्र व प्रज्ञा संस्थानों में शनिवार की सुबह में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। इस मौके पर गायत्री परिजनों ने नौ दिनों तक चलने वाले गायत्री मंत्र अनुष्ठान का संकल्प लिया।

जिला मुख्यालय में कल्याणपुर शक्तिपीठ स्थल एवं निमियां स्थान प्रज्ञा संस्थान में भी कलश स्थापित कर गायत्री परिजनों ने नवरात्र अनुष्ठान किया है। कोरोना महामारी को लेकर सरकार के गाइडलाइन के अनुसार कलश स्थापना में शारीरिक दूरी के नियमों का अनुपालन करते हुए गायत्री परिवार के लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों को शारदीय नवरात्र के महत्व एवं गायत्री मंत्र के जप के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला प्रचारक संतन मिश्र ने कहा कि शारदीय नवरात्र गायत्री साधकों के लिए बड़ी अनुकूल समय होता है। नवरात्र में अनुष्ठान कर इसका लाभ उठाना चाहिए। मौके पर जिला समन्वयक विनोद कुमार पाठक, शोभा पाठक, सुनंदा दूबे, वृंदा ठाकुर, अखिलेश कुशवाहा, मिथिलेश कुशवाहा, राजेश कुमार ठाकुर, ध्रुव कुमार, शकुंतला देवी, शांति देवी, सुनीता देवी, प्रियंका कुमारी, सुप्रिया कुमारी, रानी कुमारी, आलोक कुमार, समृद्धि श्री, चंचला देवी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *