सोनभद्र: क्राइम ब्रांच की मदद से थाना चोपन ने 6 कुन्तल 10 किलो नाजायज गाँजा के साथ चार को किया गिरफ्तार

अंतर प्रांतीय गांजा तस्कर 6 कुंटल 10 किलो नाजायज गाँजा कीमत 61 लाख रु व एक अदद 10 चक्का ट्रक व महिंद्रा जाइलो वाहन कीमती पच्चीस लाख के साथ चार नफरअभियुक्त गिरफ्तार

जनपद सोनभद्र के माह नवंबर में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र आशीष श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की कार्य योजना प्रचलित है इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ओoपीo सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर राज कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में स्वाट टीम, एसओजी ,सर्विस लांस टीम तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन की संयुक्त टीम गठित की गई।
इस टीम द्वारा अथक लगन व परिश्रम से आसूचना संजाल तैयार किया गया।आज दिनाँक 17.11.2020 को प्रातः स्वाट/एसओजी व सर्विलांस टीम तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन को मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा से ट्रक संख्या UP 66 F 9751 द्वारा भारी मात्रा में नाजायज गाँजा मादक पदार्थ लेकर तस्कर आने वाले हैं यदि जल्दी चला जाए तो पकड़े जा सकते हैं, इस सूचना पर स्वाट टीम/एसओजी/सर्विलांस प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में हाथी नाला चोपन राज्य मार्ग संख्या 5ए गाढ़ा बंदी करके 10 चक्का ट्रक संख्या UP 66 F 9751 के साथ 02 नफ़र अभियुक्तो को पकड़ लिया गया तथा साथ चल रही महिंद्रा जाइलो वाहन संख्या UP 70 CU 3921 से दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

क्षेत्राधिकारी नगर राज कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में पकड़े गए व्यक्तियों की निशानदेही पर पकड़े गए ट्रक के डाला में बनाए गए गुप्त रिक्त स्थान पर छुपा के रखे गांजे के 125 पैकेट बरामद हुए, खोल के देखा गया तो भौतिक सत्यापन से प्रत्येक में गांजा मादक पदार्थ मौजूद हैं।जिन्हें वजन किया गया तो पाया गया कि इनका कुल वजन 6 कुन्तल 10 किलो ग्राम है, पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगों द्वारा मादक पदार्थ गांजा, उड़ीसा से प्रयागराज लेकर जा रहे थे, जिससे आसपास के सीमावर्ती जनपदों में अच्छी कीमत में बेचते हैं, यही हम लोगों का व्यवसाय है। रमजान गिरफ्तार किए हुए 1. अबरार पुत्र लालता निवासी पुरे गोबई थाना हंडिया जनपद प्रयागराज। 2. दिनेश कुमार यादव पुत्र श्री देवी प्रसाद यादव निवासी पकलौर भीटी थाना हंडिया जनपद प्रयागराज। 3. राधेश्याम यादव पुत्र शीतला प्रसाद यादव निवासी ग्राम बनकट बरौत थाना हंडिया जनपद प्रयागराज। 4. अर्जुन सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी पिण्डरा बाबतपुर थाना फूलपुर जनपद वाराणसी बरामदगी का विवरण नाजायज मादक पदार्थ गांजा वजन कुल 06 कुंतल 10 किलोग्राम(अनुमानित मूल्य 61,00,000),एक अदद 10 चक्का ट्रक संख्या UP 66 F 9751, एक अदद महिंद्रा जाइलो संख्या UP 70 CU 3921 के साथ गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संदर्भ में थाना चोपन में मुoअo संo 315/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अभियोग पंजीकृत किया गया है,विवेचना प्रचलित है। पकड़ने वाली
पुलिस टीम का विवरण प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी थाना चोपन जनपद सोनभद्र, थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम जनपद सोनभद्र, उप निरीक्षक सरोजमा सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद सोनभद्र, उप निरीक्षक अमित त्रिपाठी प्रभारी एसओजी जनपद सोनभद्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवधेश यादव थाना चोपन सोनभद्र, हेड कांस्टेबल जगदीश मौर्य,हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह , हेड कांस्टेबल जितेंद्र पांडे , हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुशवाहा, कांस्टेबल हरिकेश यादव, कांस्टेबल जितेंद्र यादव, कांस्टेबल रितेश पटेल, कांस्टेबल अमर सिंह स्वाट टीम एसओजी टीम जनपद सोनभद्र, कांस्टेबल सौरभ राय, कांस्टेबल प्रकाश सिंह कास्ट कांस्टेबल दिलीप कुमार कश्यप , कांस्टेबल अमित कुमार सिंह सर्विलांस सेल अपराध शाखा सोनभद्र, हेड कांस्टेबल राम आसरे यादव,कांस्टेबल विवेक दुबे, कांस्टेबल प्रमोद यादव , कांस्टेबल अनूप सिंह थाना चोपन सोनभद्र, इस सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹25000 नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *