खरौंधी(गढ़वा):- प्रखंड के मझिगावां में मुखिया सुनीता देवी ने मनरेगा योजना से चार लाख अस्सी हजार की लागत से बनने वाले पंचायत के लेवा से मुडली पहाड़ तक मिट्टी मोरम सड़क का शिलान्यास नारियल फोड़कर शुक्रवार को किया। इस दौरान मुखिया सुनीता देवी ने कहा इस सड़क को बनवाने के लिए लंबे अरसे से ग्रामीणों द्वारा लगातार मांग किया जा रहा था।
इस सड़क को मनरेगा योजना के तहत स्वीकृति दिलाते हुए आज शिलान्यास करके उनकी मांग पूरा करने की काम की हूं। यह सड़क बन जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। हमेशा मेरा प्रयास पंचायत का विकास करना रहता है।पंचायत के विकास के लिए कई जन उपयोगी योजनाओं को किया गया है। मेरा प्रयास पंचायत के जन भावनाओं के साथ रहा है और आगे भी रहेगा। इस दौरान पंचायत सेवक सुरेश चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद पासवान, स्वयंसेवक महेंद्र राम, सतेन्द्र राम, जाकिर हुसैन, सतेन्द्र प्रसाद यादव, मोजाहिम मियां सहित कई लोग उपस्थित थे।