नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष का कोन मंडल में हुआ जोरदार स्वागत

संवाददाता- प्रिंस कुमार (किशुनपुरवा/कोन/सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)
मोबाइल नंबर- +917607137766
कोन । भाजपा जिला संगठन को मजबूती देने हेतु शुक्रवार को देर रात्रि मे जिला पदाधिकारियों की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गयी। जिले के पदाधिकारियों में कोन मंडल से ही द्वय पदाधिकारी लगातार तीसरी बार जिला उपाध्यक्ष के रुप मे शिवकुमार गुप्ता व कुसुम शर्मा को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी ने जिला उपाध्यक्ष के रुप में जगह मिलने की सूचना मिलते ही मंडल के पदाधिकारियों मे खुशी की लहर दौड गयी। जिसे लेकर शनिवार को मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल के अध्यक्षता मे बसस्टैंड पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ नवनियुक्त द्वय जिला पदाधिकारी का मुह मीठा कराते हुये फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत करते हुये कहा कि भाजपा मे हमेशा काम करने वाले को जगह मिलता है।सभी उपस्थित मंडल पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुये कहा की इस प्रकार के पदाधिकारियों से संगठन और मजबूत होगा सभी लोग पार्टी के मजबूती देने के लिए कंधे से कंधे मिलाकर चलने की अपील किये,वही द्वय नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा की सभी लोग पार्टी के हित मे कंधे से कंधा मिलाकर जनता के हित मे काम करे व सरकार की उपलब्धि व योजनाओं की जानकारी देते हुये लाभ दिलाने का काम करे।स्वागत समारोह मे मुख्य रुप से नवनियुक्त द्वय जिलाउपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, कुसुम शर्मा के अलावा मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल,मंडल उपाध्यक्ष विनोद महाजन, प्रहलाद गुप्ता, महिपत गोंड, भोजराज, मंजू देवी, महामंत्री विनोद गुप्ता, विद्यानंद तिवारी,वरिष्ठ नेता राकेश तिवारी, रमेश चौबे, विजय शर्मा, डबलू अंसारी, आनंदकंद तिवारी,अखिलेश तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभाष पाण्डेय,शिवप्रसाद गुप्ता, जगरनाथ पासवान, ददन भारती,धनूधारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता/ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *