लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जताया आभार।

लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जताया आभार।

नवनिर्वाचित सपा जिलाध्यक्ष का सपाइयों ने किया अभिनंदन

दुद्धी को जिला बनाया जाना अखिलेश यादव के मुख्य एजेंडे में।

संवाददाता- उपेन्द्र कुमार तिवारी (दुद्धी ब्यूरो/सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)
दुद्धी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विजय यादव का सपाइयों ने जोश और उत्साह के साथ स्वागत व अभिनंदन किया तथा लड्डू खिलाकर उनका मुँह मीठा कराया। आज सोमवार की सुबह 11 बजे सपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विजय यादव का स्थानीय पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुँचते है सपाइयों ने जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया।तथा प्रत्येक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर बधाई देते हुए अभिनंदन किया।इसके बाद आयोजित अल्पसामयिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश कार्यकारिणी ने जो दायित्व इस कंधे पर सौंपी है इस दायित्व को पूरे निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते हुए वे पार्टी को मजबूत बनाएंगे।उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी को आभार जताते हुए कहा कि दुद्धी को जिला बनाने का आंदोलन में सपा कार्यकर्ताओं को आह्वाहन करते हुए कहा कि इस मे बढ़ चढ़ कर भाग ले और जरूरत पड़े तो हमे भी बताए।आगामी सपा सरकार में दुद्धी को जिला बनवाने का कार्य करेंगे।दुद्धी को जिला बनाना पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुख्य एजेंडे में है।कहा कि समाजवादी पार्टी में गिट्टी बालू सभी जरूरत की सामान सस्ते और आसान दरों पर आमजनों को आसानी से उपलब्ध हो जाती थी।लेकिन इस सरकार में तो स्थानीय नेताओं के सिंडिकेट के चलते लोकल लोगों को भी सस्ते दरों पर बालू नही मिल पा रहा।आ रही।
अधिकारी बेलगाम हो गए है किसी भी गरीब का कोई कार्य ‘सानी से नहीं हो रहा।अब जनता के बुरे दिन जाने वाले है 2022 में निश्चय तौर पर सपा की सरकार बनेगी तो हर व्यक्ति की जीवन जीने की राह आसान होगी।इस मौके पर सपा हैनेता जुबेर आलम, अवधनारायण यादव ,हरिशंकर यादव ,डॉ लवकुश प्रजापति ,ब्लॉक प्रमुख अनिल गोंड,रजा मुस्लिम महासभा के मुख्य संरक्षक फतेह मुहहमद खान ,शेकरार,ग़ौस मोहम्मद खान, आशा देवी , कौशिल्या देवी ,सरोजा देवी ,कौशल जौहरी ,दीपक जौहरी , आशीष गुप्ता ,आशीष जायसवाल,शिवपूजन यादव ,अलीमुद्दीन सेराजी के साथ काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *