सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी सपा नेताओं को संस्कार की भी शिक्षा दीजिये-विजय शंकर यादव

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी सपा नेताओं को संस्कार की भी शिक्षा दीजिये-विजय शंकर यादव

संवाददाता- दिनेश कुमार उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)
मोबाइल नंबर- +919415538608
ओबरा सोनभद्र धार्मिक प्रतिमा सामने रख कर ऊँचे आसन पर नही बैठा जाता. सदैव धार्मिक प्रतिमा को ऊंचा स्थान दिया जाना चाहिए।समाजिक कार्यकर्ता छात्र नेता विजय शंकर यादव ने कहा कि माननीय सपा राष्टीय अध्यक्ष जी सोनभद्र जनपद पी. जी. कॉलेज ओबरा में आप के पार्टी के बडे नेताओ का आगमन हुआ।

उन्हें संस्कार भी सिखाइये। माता सरस्वती जी की प्रतिमा स्टेज पर नीचे रखी है।ये धार्मिक प्रतिमा है भारतीय जनो की इसमें आस्था है इन्हें ज्ञान की देवी कहा जाता है। मंच पर इनका स्थान सबसे ऊंचा रहना चाहिए था। पर ये मंच कालेज परिसर में पूरे अपने राजनैतिक स्वरूप को धारण करते हुए जनभावनाओं को आहत करता है। कई प्रश्न खड़ा करते हुए मौजूदा लोगो की सोच को दर्शाता है। यदि धार्मिक प्रतिमा को नीचे रखना था तो खुद कुर्शिओ पर आसीन क्यो हुए जूता पहनकर सपा नेता कुर्सियों पर बैठे है। धार्मिक प्रतिमा सामने रख कर ऊँचे आसन पर नही बैठा जाता. सदैव धार्मिक प्रतिमा को ऊंचा स्थान दिया जाना चाहिए।ये कृत्य जन भावनाओ को आहत करती है। हम मांग करते है कि कॉलेज प्रशासन पर कड़ी कार्यवाही की जाए व इन राजनीतिक नेताओ को सपा राष्टीय कमेटी संस्कार सिखाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *