कोरोना वायरस को लेकर रंका में चला जागरूकता अभियान

रंका(गढ़वा) : समाजसेवी संस्था जायंट्स ग्रुप के लोगों के द्वारा कोरोना वायरस से बचाव को लेकर प्रखंड के विभिन्न गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया।
जागरूकता अभियान में रं का एसडीओ संजय पांडे ने रंका, गोदरमाना समेत कई जगहों पर जाकर लोगों कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को हमेशा माक्स पहनकर रहने एवं सेनीटाइजर बनाने का लोगों का विधि बतलाया एवं एक दूसरे से तीन फीट की दूरी बनाकर रहने का लोगों को निर्देश दिया।

एसडीओ ने लोगों को संयम से घर मे रहने तथा झारखंड सरकार के द्वारा लॉक डाउन को अनुपालन करने का निर्देश दिया। मौके पर रंका अंचल पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी निषात अंबर रंका जांयेट्स के अध्यक्ष किशोर कुमार, संजय सिन्हा, भिखारी पाल, डाक्टर एकरामुद्दीन आदि जांयट्स के लोग जागरुकता अभियान में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *