संवाददाता- (बिपिन कुमार/ डंडई/ गढ़वा/ झारखण्ड)
डंडई:-
डंडई प्रखंड के जरही निवासी प्रभु ठाकुर उम्र 22 पिता रामजी ठाकुर ने रविवार की शाम में ग्राम पोखरिया हरदिया पत्थर के पास महुआ के पेड़ में अपना मोफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,जिससे उसकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता का फर्द बयान दर्ज कर लिया है।उसके पिता ने बताया कि वह करीब पांच वर्षों से मानसिक रूप से विक्षिप्त था।रविवार को सुबह घूमफिर कर वह घर में लगभग11 बजे के आसपास सो गया था,लेकिन पता नही कब घर से निकलकर और वहाँ जाकर फाँसी लगा लिया। एक गाय चरवाहा ने देखकर गांव वालों को बताया तब जाकर हम सभी को जानकारी मिली।थाना प्रभारी ने बताया कि सूचने मिलते ही हमलोग घटना स्थल पर दलबल के साथ पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिये गढ़वा सदर अस्पताल में भेज दिये है।