झारखंड में मिला कोरोना का पहला मामला, हिंदपीढ़ी की बड़ी मस्जिद से मिली मलेशिया से आई एक युवती कोरोना पॉजिटिव
रांची : झारखंड में वैश्विक महामारी कोरोना का पहला मामला सामने आया है। राजधानी रांची की हिंदपीढ़ी की बड़ी मस्जिद से मिली मलेशिया से आई एक युवती कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। राजधानी में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हिंदपीढ़ी सहित पूरे जिले को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है।
यहां बता दूं कि हिंदपीढ़ी से मिली संक्रमित युवती को क्वारंटाइन के लिए खेल गांव में रखा गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे रिम्स में शिफ्ट किया जा रहा है। उक्त 22 वर्षीय युवती रांची के हिंदपीढ़ी की रहने वाली है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री मलेशिया की है। रांची जिला पुलिस-प्रशासन ने पूरे सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराना शुरू कर दिया है।