भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार दस बजे से सायं चार बजे तक अपने आवास पर उपवास रखा।

डिजिटल भारत न्यूज़24×7LiVE-संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड
भंडरिया (गढ़वा)- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार दस बजे से सायं चार बजे तक अपने आवास पर उपवास रखा। इस बाबत उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार के द्वारा राज्य के जनता के प्रति जिम्मेवारियों का निर्वहन एवं कर्तव्यों के पालन के दायित्व का स्मरण कराने हेतु आज दस बजे से चार बजे तक उपवास रख रहे हैं। मेरे साथ हीं जिले के सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपवास पर रहेंगे।

झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रीगण COVID 19 के संक्रमण से जनता को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के बदले केन्द्र सरकार पर आरोप लगाने और असहयोग का भ्रम फैलाने में लगी है। एक ओर केन्द्र सरकार कोरोना से लड़ाई में हरसंभव प्रयास कर रही है वही झारखण्ड सरकार के मंत्री नियमों को ताक पर रख प्रशासन को बिना सूचना दिए पास बाट रहे हैं। लॉकडाउन के कारण रोजी रोजगार खो चुके दैनिक मजदूरों, कामगारों आदि के भोजन व्यवस्था करने में सरकार असफल रही। भाजपा सांसदों, विधायकों के साथ ही कार्यकर्ताओं के द्वारा मोदी आहार कम्युनिटी भोजनालय चला कर,मोदी आहार राशन पैकेट एवं फेस कवर लोगों तक पहुँचाकर राज्य को भुखमरी की स्थिति में जाने से रोका गया। प्रवासी मजदूरों के प्रति लगातार की जा रहे उपेक्षा, मजदूरों के हित के प्रति संवेदनहीन यह सोई हुई सरकार जागे और झारखंड के गरीब प्रवासी मजदूर जो अन्य राज्यों में भोजन पानी आदि के लिए भी परेशान हैं। सरकार द्वारा जारी अधिकारियों का मोबाइल नंबर,मोबाइल ऐप सहित हेल्पलाइन नंबर भी पुरी तरह असफल रहा है। उनके हित में सरकार सार्थक पहल करें। बैंकों में हो रही अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन कराना सुनिश्चित करें। जरूरतमंदों के बीच अनाज नियमित रूप से बाँटा जाए। राशनकार्डधारियों को उचित मूल्य पर उचित खाद्यान्न उपलब्ध कराई जाए। जिनके पास राशन कार्ड नही है उन्हें सरकारी अनाज नही मिल पा रहा जो सुनिश्चित किया जाय। उत्तर प्रदेश के समान ही अन्य राज्यों में फँसे छात्रों को बस भेजकर तत्काल वापस लाने की व्यवस्था हो। उन्होने कहा कि कोरोना संकट के इस काल में हिंदपीढ़ी हॉटस्पॉट बना हुआ है। वहाँ प्रशासन एवं स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला की घटना हो चुकी है। फिर भी सरकार के द्वारा तुष्टिकरण करते हुए एक धर्म विशेष के प्रशासनिक अधिकारियों की पदस्थापना करना घातक निर्णय है। राज्य की जनता कोरोना को लेकर खौफ के साये में है। झारखंड में संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्य की ओर से प्रतिदिन COVID 19 से संबंधित मेडिकल बुलेटिन स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी के द्वारा मिडिया के सामने लाइव आनी चाहिए। झारखंड सरकार संवेदनहीन बनी हुयी है ऐसे में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के आंदोलन के बाद सरकार की नींद खुले इसलिए यह उपवास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *