अलीगढ़ से तुषार कि रिपोर्ट
आज भाजपा ज़िला अलीगढ़ की ज़िला स्तरीय बैठक तरुण वैली वेंकट हॉल रामघट रोड में आहूत की गई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल सिंह जी ने की , मुख्यातिथि जिला प्रभारी माननीय श्रीचंद शर्मा जी रहे बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री शिव नारायण शर्मा जी द्वारा किया गया |
जिसमें संघटन के द्वारा आगामी 6/04/2022 को स्थापना दिवस तथा 14/04/2022 को डॉक्टर अम्बेडकर जयंती पर होने वाले कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा तथा माननीय ज़िला अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह जी के निर्विरोध विधान परिषद सदस्य (अलीगढ़ हाथरस स्थानीय निकाय सीट ) चुने जाने पर सभी ज़िला तथा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया |
इस बेठक में क्षेत्रीय मंत्री इंजी. राजीव शर्मा जी, मीना कुमारी जी, कल्यानसिंह जी,हरेन्दर सिंह, गौरव शर्मा जी अवध बघेल जी , जयदीप गौड़ ,अन्नू आज़ाद ,अनेक पाल सिंह, पंकज पवार, जिला सह मीडिया प्रभारी जितेंद्र गोविल के साथ भारतीय जनता पार्टी के सभी ज़िला तथा मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित रहे |