अलीगढ़ आज सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 44.4 डिग्री पर

अलीगढ़ में गर्मी ने लोगों को हलकान कर दिया है। अप्रैल माह की शुरुआत में ही मई-जून जैसे हालात होने शुरू हो गये थे। सूरज आग उगल रहा है।आज अलीगढ़ इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर कम होते नहीं दिख रहे हैं।

मौसम विभाग पहले ही लू चलने का पूर्वानुमान जाहिर कर चुका है। अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।सूबे के साथ अलीगढ़ में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है।

अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस से भी पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अलीगढ़ में इतना तापमान पहुंचना जाहिर किया था। लेकिन 28 अप्रैल को तापमान के 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से आमजन बेहाल हो गया है।

स्थिति यह थी कि सुबह नौ बजे से धूप में खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। दोपहर 12 बजे के बाद सड़क पर आग सी बरसने लगी। गर्मी के साथ लू भी लोगों को परेशान कर रही है। आमजन गर्मी में घरों से बाहर निकलने पर झुलस रहे है।

लोग भीषण तपिश और गर्म हवाओं से नहीं बच नहीं पा रहे हैं। बढ़ती गर्मी आमजन ही नहीं बेजुबानों के लिए भी कहर बनकर टूट रही है। ये भी गर्मी से बचने के लिए आशियाना की ओर देखते नजर आ रहे है। पीने के पानी के लिए पक्षी ही नहीं जानवर भी इधर उधर भटक रहे है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *