कानपुर:भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा से भक्तिमय हुआ जनसैलाब..


भगवान जगन्नाथ की यात्रा रविवार सुबह नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। भगवान जगन्नाथ यात्रा धनकुट्टी से प्रारंभ होकर कलक्टर गंज, शककरपट्टी, नयागंज, बिरहाना रोड, फूलबाग होते हुए कैंट में समाप्त हुई।
शोभा यात्रा के आगे भगवान लड्डू गोपाल जी का निशान उसके पीछे राजसी स्वरूप में सजे घुडसवार चल रहे थे। बैण्ड भी भजन कीर्तन की धुन बजाते हुए आगे चल रहा था। इसके पीछे मण्डल परिवार की बाल मण्डल यूनिट भजन की धुनों पर वाद्य यन्त्र बजाते चल रही थी। श्री बिहारी जी की झांकी के पीछे महिलाएं भगवान जगन्नाथ जी, माता सुभद्रा जी एवं दाऊ बलभद्र जी के स्वरूपों के साथ डांडिया करते हुए साथ चल रही थीं। इसके पीछे पुरुष भक्त भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ के आगे-आगे चल रहे थे। शोभा यात्रा में ध्वज पताकाओं से वातावरण भगवामय भक्ति से परिपूर्ण हो गया। सवारी के अन्त में महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी एवं भ्राता बलभद्र जी डोलियों में मयूर झाँकी में विराजमान थे तथा सुभद्रा जी चार घोड़े वाले स्वरूप की डोली में विराजमान थी। यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ के जयकारों से माहौल पूरा भक्तिमय व आनन्दित हो गया। यात्रा में बिहारी लाल गुप्ता, संतोष गुप्ता, अमर नाथ गुप्ता, राम कुमार ओमर, बद्री प्रसाद ओमर, अंजना गुप्ता, सरिता ओमर, शोभा ओमर आदि भक्त भक्ति में लीन दिखे।बहुत ही सुंदर तरह से नाचते गाते निकली यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *