भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हद दर्जे की निम्नस्तरीय हरकतों पर उतर आए…

अलीगढ़ :- आदमी पार्टी के बढ़ती लोकप्रियता व प्रभाव को भाजपा के लिए खतरा मानते हुए एवं बौखलाकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हद दर्जे की निम्नस्तरीय हरकतों पर उतर आए हैं जिसका उदाहरण गत दिवस आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यशस्वी मुख्यमंत्री दिल्ली प्रदेश माननीय अरविंद केजरीवाल जी के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए हमले के रूप में देखने को मिला, यह बात जिला अलीगढ़ के अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा द्वारा आज अटल चौक सेंटर पॉइंट पर भाजपा के खिलाफ किये गए विरोध प्रदर्शन के दौरान कहे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदेश में अपनी सफलता का परचम लहराने के बाद पंजाब प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाना ही भाजपाईयों के आंख की किरकिरी बन गई है, आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव में भाजपा को अपना पतन नजर आने लगा है। 

उन्होंने चेतावनी स्वरूप कहा कि भाजपाइयों को समझ लेना चाहिए कि इस तरह की घटिया मानसिकता से वे आम आदमी पार्टी को रोक नहीं सकते, राजनीति बदलने की इच्छा शक्ति के साथ कार्य करते हुए आम आदमी पार्टी जनहित के कार्य करने को प्रतिबद्ध है तथा आम आदमी पार्टी का बच्चा बच्चा अपने नेता का अपमान कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रवेंद्रपाल, जिला संगठन सचिव नीरज छौंकर, पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी मोनिका थापर, मुनेंद्र सिंह, किंतु प्रताप सिंह, अशफाक खान, विकास गुप्ता, स्वदेश पंडित, मोहित, आशीष यादव आदि उपस्थित रहे! 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *