अलीगढ़ के बरला क्षेत्र की महिला से तांत्रिक ने, गृह शांति के नाम पर की ठगी


जनपद हाथरस के सादाबाद कोतवाली के गांव लुहेटा का दानिश अपने बीबी बच्चों के साथ बरला में करीब चार वर्ष से रह रहा है। वहीं पास में ही भट्ठे पर पति-पत्नी ईंट पथाई का कार्य करते हैं। शुक्रवार की दोपहर एक व्यक्ति उसके घर आया।

महिला चमेली देवी घर पर अकेली थी। पति भट्ठे पर कार्य करने गया था। युवक काले कपड़े पहने हुए था। उसने खुद को महान तांत्रिक बताया और महिला से उसका भविष्य और अतीत की बातें बताई।

कहा कि दो माह बाद उसके पति को कोई गंभीर बीमारी अपनी चपेट में लेगी और उसकी मौत भी हो सकती है। महिला यह बात सुनकर घबरा गई। उसने पूछा कि समस्या से बचने का कोई उपाय है।

इसके लिए उसे एक गृह शांति के लिए रत्न लाकर देगा। उसने रत्न की कीमत चार हजार रुपये बताई तो महिला ने रूपये भी दे दिये। जिन्हें लेकर वह चला गया। जब महिला का पति वापस घर आया तो उसने यह सारी बातें उसे बताई। जिसपर उसने पत्नी को डांटा। उसने तांत्रिक को काफी खोजा। मगर उसका कोई अता-पता नहीं चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *