सपा अध्यक्ष-अखिलेश यादव के निशाने पर भाजपा का बुलडोजर, कहा- मुसलमानों व दलितों पर दिखा रहे गैरकानूनी ताकत

लखनऊ :  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा ने बुलडोजर को अपनी गैरकानूनी ताकत दिखाने का प्रतीक बना लिया है.मुसलमान व अन्य अल्पसंख्यक, पिछड़े व दलित इनके निशाने पर हैं।

भाजपा दरअसल संविधान पर ही ये बुलडोजर चला रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर की कार्रवाई पर वीडियो समेत लगातार दो ट्वीट किए।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा ने बुलडोजर को अपनी गैरकानूनी ताकत दिखाने का प्रतीक बना लिया है। मुसलमान व अन्य अल्पसंख्यक, पिछड़े और दलित इनके निशाने पर हैं। अब तो इनके उन्माद का शिकार हिंदू भी हो रहे हैं।

भाजपा दरअसल संविधान पर ही ये बुलडोजर चला रही है। भाजपा बुलडोजर को ही अपना प्रतीक चिन्ह बना ले सपा चीफ अखिलेश यादव ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि ‘बुलडोजर को लेकर देशभर में आक्रोश पैदा हो रहा है।

भाजपाई गैरकानूनी तरीके से अपने विरोधियों के निर्माण को अवैध घोषित कर बुलडोजर चलवा रहे हैं।

अब जनता भाजपाइयों के घरों, कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के निर्माण की वैधता की जांच का आंदोलन छेड़ेगी और सच सबके सामने लाएगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *