अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में महिला से कार्यालय में छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में स्थित एक फूड प्रोडक्ट्स कंपनी में काम करनी वाली उड़ीसा की महिला के साथ छेड़खानी की वारदात सामने आई है। महिला संग यह अपराध उसके साथ काम करने वाले व्यक्ति ने ही किया है।

इस मामले में महिला ने आरोपी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।मूलरूप से उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी की रहने वाली महिला ने बताया कि वह बन्नादेवी थाना क्षेत्र में स्थित एक फूड प्रोडक्ट कंपनी में काम करती है।

वहां बिलाल पुत्र खालिद निवासी इलियासपुर, बन्नादेवी भी काम करता है। वह आए दिन छेड़खानी करता है। दो दिन पहले अकेला पाकर दबोच लिया। कपड़े फाड़ दिए। विरोध पर मारपीट कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देने लगा।

इस मामले में थाना बन्नादेवी पुलिस को तहरीर दी है। बन्नादेवी इंस्पेक्टर श्रीरामकुंवर सिंह ने बताया कि महिला के साथ छेड़खानी की वारदात में मुकदमा दर्ज कर लिया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *