गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने की कमेटी गठित

मथुरा :- आज दिनांक 26 फरवरी 2022 को भारतीय किसान यूनियन टिकैैत ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत 3 दिन के गोवर्धन प्रवास के दौरान गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर गांव गांव जाकर भारतीय किसान यूनियन की कमेटी गठित की गई ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किए गए भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारी दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ सर्वप्रथम गोवर्धन विधानसभा के गांव पंजाबी का नगला पहुंचे गांव पंजाबी का नगला में महापंचायत हुई पंचायत में सर्वसम्मति से ग्राम वासियों ने श्री जवाहर सिंह को भारतीय किसान यूनियन पंजाबी नगला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया इसके बाद भारतीय किसान यूनियन का काफिला गांव कुंजेेेरा पहुंचा कुंजेरा मे भारतीय किसान यूनियन की पंचायत हुई इसके बाद भारतीय किसान यूनियन का काफिला गांव ओम नगर पहुंचा ओम नगर में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत हुई इसमें सर्वसम्मति से गांव ओम नगर का अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह को चुना गया फिर भारतीय किसान यूनियन का काफिला गांव अङीग पहुंचा यहां पर शनि देव मंदिर पर भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत हुई पंचायत में सर्वसम्मति से अङीग गांव का अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी को चुना गया महापंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान आगरा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने संयुक्त रूप से कहा भारतीय किसान यूनियन के निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोवर्धन विधानसभा में भारतीय किसान यूनियन का 3 दिन का प्रवास व सदस्य अभियान रखा गया था जिसके तहत आज दूसरे दिन भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों ने गोवर्धन विधानसभा के दर्जनों गांवों में पंचायत कर सदस्यता अभियान चलाया गया गोवर्धन विधानसभा में ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किए गए भारतीय किसान यूनियन को ग्राम ब्लाक स्तर पर मजबूत करने के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया है गांव गांव जाकर किसानों की समस्याओं को सुना जा रहा है किसानों की समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन भी किसानों को दिया गोवर्धन विधानसभा का किसान जन समस्याओं से त्रस्त है खारे पानी की समस्या सुरसा की तरह मुंह फड़े हुए हैं जिस और अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया जनप्रतिनिधि वोट लेकर जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता मथुरा जनपद की हर तहसील हर ब्लाक में जाकर ग्राम स्तर पर भारतीय किसान यूनियन की कार्यकारिणी को गठित करेंगे गांव गांव जाकर किसानों की समस्याओं को सुना जाएगा हम सिर्फ किसानों की समस्या के लिए ही गोवर्धन विधानसभा के गांव गांव में घूम रहे हैं आज भारतीय किसान यूनियन के सदस्यता अभियान बा प्रभास के दूसरे दिन किसानों के बीच आए हैं भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से कहा बे मौसम बरसात ओलावृष्टि से बर्बाद किसानों को मुआवजा दिया जाए गोवर्धन विधानसभा में जगह-जगह पुलिया टूटी पड़ी है जिस ओर ध्यान दिया जाए महा पंचायतों में भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों का ग्रामीणों ने साफा बांधकर माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया इस मौके पर प्रमुख रूप से दिनेश आनंद पापे आगरा मंडल प्रमुख महासचिव रणवीर सिंह विश्वेंद्र चौधरी सुखपाल दयाराम चौधरी महासचिव गोवर्धन गजेंद्र सिंह तेज बहादुर सोनी जी रोहताश चौधरी जगदीश परिहार गिर्राज सिंह परिहार जिला मीडिया प्रभारी देवेश पाठक मुजाहिद कुरैशी मुकेश पहलवान हरवीर चौधरी चंद्रभान सिंह द्रोणाचार्य कुंतल अनिल चौधरी देवेंद्र सिंह बलदेव चौधरी नरेश पाल जी ग्रामीण अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष राजकुमार नेेन ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन टिकैैत घूरे लाल शास्त्री जी ने सौंपा।

 

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *