महापौर और नगर आयुक्त को नववर्ष की अधिकारी कर्मचारियों ने दी बधा

अलीगढ़ : सोमवार को साल के दूसरे दिन नगर निगम सेवा भवन में महापौर मो0 फुरकान ने पहुँचे जहा नगर आयुक्त अमित आसेरी और महापौर ने एक दूसरे को गुलाम भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

महापौर और नगर आयुक्त ने नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को नव वर्ष की बधाई देते हुए नगर निगम की नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वाहन करने की अपील की।

नगर निगम सेवा भवन में महापौर और नगर आयुक्त को संयुक्त रूप से एसपी टैफिक उत्तम चंद ने सेवाभवन पहुँचकर शुभकामनाएं दी और शहर को ट्रैफिक व्यवस्था, स्मार्ट पोल, दीवानी कचहरी पर टैफिक मैनेजमेंट व रोड सेफ्टी के कई बिंदुओं पर चर्चा की।

नगर निगम सेवाभवन में नगरायुक्त अमित आसेरी ने शहर के विकास और पब्लिक के विश्वास को अग्रसर करने की उम्मीद साथ उप नगरायुक्त राज किशोर प्रसाद चीफ इंजीनियर सुरेश चन्द्र, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद, ईई मनोज कुमार प्रभात, सीटीओ विनय राय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रोबिन केला महामंत्री विजय गुप्ता नाज़िर संजय सक्सेना, स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब सहित निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों संग केक काटकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *