पत्रकारों ने असहायों के साथ मनाया नव वर्ष,दिया संदेश

पत्रकारों ने असहायों के साथ मनाया नव वर्ष,दिया संदेश

वृंदावन। नववर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों के मध्य उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन और ब्रज प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने नगर के अपना घर आश्रम में असहाय लोगों के साथ अपना नववर्ष धूमधाम से मनाया।

ब्रज प्रेस क्लब और उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु शर्मा अपने पत्रकार साथियों के सहित चैतन्य विहार स्थित अपना घर आश्रम पहुंचे और आश्रम के संचालक सुधीर शुक्ला के नेतृत्व में आश्रम में उपस्थित सभी असहायजनों के साथ अपना नववर्ष मनाया और उन्हें भोजन कराकर नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर विष्णु शर्मा ने कहा कि हम पत्रकार अपनी लेखनी द्वारा समाज की सेवा करते हैं और आज सुधीर शुक्ला द्वारा सेवा का जो मौका हमें दिया गया है। उसे हम पूरे वर्ष नहीं भुला पाएंगे। इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा आश्रम में विभिन्न सेवा कार्य में लगे हुए सेवकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

आश्रम के संचालक सुधीर शुक्ला ने कहा कि पत्रकारों का यह सेवा प्रकल्प समाज में प्रेरणा का स्रोत बनकर सामने आएगा तथा अन्य लोगों को भी इस प्रकार सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि आश्रम में इस समय करीबन 70 से अधिक असहाय प्रभु जी निवास कर रहे हैं। जिनका रेस्क्यू उन्होंने सड़क किनारे से कर उन्हें आश्रम में रहने खाने का स्थान दिया है।

इस अवसर पर सुभाष गोस्वामी, राहुल ठाकुर, वैभव भारद्वाज, लाखन सिंह, दुष्यंत दीक्षित, हेमू ठाकुर, विकास अग्रवाल, अमित शर्मा, पुनीत शर्मा, पुनीत शुक्ला, शुभम शर्मा, आशुतोष शर्मा, बलराम शर्मा सहित उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन से जुड़े सभी पत्रकार व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *