भीषण ठंड में अधिकारी गुरु महाराज ने वृद्ध महिलाओं को वितरित किए कंबल
वृंदावन । वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग स्थित श्री चरणाश्रम के महंत डॉ. अधिकारी गुरु महाराज ने ठंड से ठिठुरती वृद्ध महिलाओं को कंबलो का वितरण किया। भीषण ठंड में कंबल पाकर वृद्ध महिलाओं के चेहरे खिल उठे। डॉ. अधिकारी गुरु महाराज ने कहा कि ठंड के मौसम में यदि वृद्ध महिलाओ को कंबल की मदद मिल जाए, तो उससे बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकती। ठंड के कारण ना जाने कितनी वृद्ध महिलाओं की मौत हो जाती है और साथ ही कई महिलाएं बीमार हो जाती हैं। इस मौसम में ऐसी महिलाओं को गर्म कपड़ों की आस होती है। भगवान के भरोसे रहती हैं, कि कोई देने वाला आ जाए। इसीलिए हमारे आश्रम व शिष्य परिकर के द्वारा ठंड के मौसम में हर वर्ष कंबलो का वितरण किया जाता है। इस वर्ष करीब 11 सौ कंबलो का वितरण किया गया है। वही इस मौके पर मुरली अग्रवाल, प्रेम किशोर मानसिंगा, संदीप शर्मा, गोपाल शर्मा, सागर शर्मा, पप्पू निषाद, अंकित गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, केके गौतम एवं मोहन आचार्य आदि उपस्थित रहे।