वृंदावन:पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा ने अधिकारी गुरु को महामंडलेश्वर पद से किया सम्मानित..

पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा ने अधिकारी गुरु को महामंडलेश्वर पद से किया सम्मानित

अधिकारी गुरु बने महामंडलेश्वर सत्यानंद सरस्वती

वृंदावन । गरीबो की सेवा में लगे हुए डॉक्टर अधिकारी गुरु महाराज को गुरुवार को हरिद्वार के पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े में अध्यक्ष रविंद्र गिरी महाराज की अध्यक्षता में महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित किया गया। आचार्य महामंडलेश्वर भास्करानंद महाराज के सानिध्य में डॉ अधिकारी गुरु को हरिद्वार के समस्त अखाड़ों के संतों के द्वारा चादर ओढ़ाकर महामंडलेश्वर सत्यानंद सरस्वती घोषित किया गया।

आचार्य महामंडलेश्वर भास्करानंद महाराज ने बताया के डॉ अधिकारी गुरु कई वर्षों से श्री धाम वृंदावन के केसी घाट स्थित चरणाश्रम पर रहकर संत सेवा, नर नारायण सेवा के साथ-साथ गरीब एवं निस्सहाय लोगों का उपचार भी करते हैं। जोकि पूर्ण रूप से निशुल्क सेवा की जाती है। प्रातकाल चाय टोस्ट के साथ दोपहर एवं सायंकाल निशुल्क प्रसाद सेवा की भी व्यवस्था अधिकारी गुरु के द्वारा की जाती है। आज उनको पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित किया गया है। निश्चित रूप से ऐसे संत इस सम्मान के हकदार हैं जो अपने जीवन को जन सेवा में लगा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *