ब्रज के प्रसिद्ध चित्रकार कृष्ण कन्हाई ने गृहमंत्री को भेंट किया भगवान कृष्ण का चित्र

ब्रज के प्रसिद्ध चित्रकार कृष्ण कन्हाई ने गृहमंत्री को भेंट किया भगवान कृष्ण का चित्र

वृंदावन । आपने कृष्णा कला को जीवन्त रखा है। ये कहना है, देश के गृहमंत्री अमित शाह का गुरूवार शाम को जब देश के प्रसिद्ध चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई की उनसे नोर्थ ब्लोक स्थित उनके कार्यालय में भेंट की। कृष्ण कन्हाई ने उनका पटका ओढाकर ग्रहमंत्री का आभिनन्दन किया तथा अपना बनाया हुआ भगवान कृष्ण का चित्र भेंट किया। कृष्ण कन्हाई के साथ उनके चित्रकार बेटे अर्जुन कन्हाई जो कला के क्षेत्र मे तीसरी पीढी हैं। गृहमंत्री ने वृन्दावन मे बढ़ती हुई श्रद्धालुओं की भीड के बारे मे भी चिन्ता व्यक्त की। गृहमंत्री ने संसद भवन के केन्दीय कक्ष मे लगे अटल जी के पोट्रेट की भूरी-भूरी प्रसंशा की तथा इतना जीवन्त चित्र बनाने के लिये कृष्ण कन्हाई को बधाई दी। कृष्ण कन्हाई ने उनको वृन्दावन आकर ठाकुर बांके बिहारी लाल के दर्शन तथा अपनी आर्ट गैलरी का अवलोकन करने का निमंत्रण भी दिया। जिसे गृहमंत्री जी ने स्वीकार कर शीघ्र आने का आश्वासन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *