अलीगढ़:12 सदस्यीय कार्यकारणी के गठन के साथ ऐतिहासिक रहा नगर निगम का पहला बोर्ड अधिवेशन…

 

अलीगढ़:नगर निगम अलीगढ़ का भव्य व ऐतिहासिक हुआ नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का पहला बोर्ड अधिवेशन-पदेन सदस्य सांसद विधायक व एमएलसी ने भी अधिवेशन में की शिरकत

कार्यकारिणी समिति का गठन-12 सदस्यों का हुआ चुनाव 

नवनिर्वाचित महापौर प्रशांत सिंघल के नेतृत्व वाले 90 पार्षदों के बोर्ड का प्रथम अधिवेशन बुधवार को भव्य वह ऐतिहासिक रूप में नगर निगम जवाहर भवन सभागार में सम्पन्न हुआ।

बोर्ड अधिवेशन में  महापौर पदेन सदस्य सांसद विधायक शहर विधायक इगलास नगर आयुक्त अमित आसेरी, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सचिव/सीटीओ विनय कुमार राय की मौजूदगी में पार्षदों अधिकारियों और कर्मचारियों ने वंदे मातरम से अधिवेशन की शुरुवात की। अधिवेशन में नगर आयुक्त ने पदेन सदस्य सांसद विधायक शहर विधायक इगलास का बुके देकर स्वागत किया। स्वागत के बाद सभी पार्षद और अधिकारी एक दूसरे के परिचय से रूबरू हुए।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने अधिवेशन में कहा मैं और मेरी पूरी टीम महापौर के दिशा निर्देशन में पार्षदों की जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है सहयोग समन्वय और संवाद मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है

निर्विरोध चुने गए 9 बार के पार्षद कुलदीप पांडे ने कहा 9 लाख वोटर 15 लाख आबादी का प्रतिनिधित्व करने आए हैं इस बोर्ड में संभवतः विचारधारा और पार्टी के तौर पर हम पार्षद अलग हो सकते हैं लेकिन हमारा उद्देश्य एक होना चाहिए किसी भी तरह अलीगढ़ का विकास हो हर क्षेत्र में हो।

सांसद सतीश गौतम ने कहा नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के लिए अलीगढ़ को स्मार्ट बनाने के साथ-साथ सदन को भी स्मार्ट पार्क सड़क सुंदर हो रही है उसी तरह सदन भी सुंदर बने बेहद खुशी हो रही है महिलाओं की भागीदारी इस बोर्ड में देखकर।

नगर निगम के पहले बोर्ड अधिवेशन में कार्यकारिणी गठन को लेकर विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया को अपनाया गया।  महापौर की अनुमति उपरांत सचिव सचिवालय ने 12 सदस्य कार्यकारिणी के निर्वाचन की घोषणा की। निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार भाटी सहायक निर्वाचन अधिकारी आरपी सिंह पीठासीन अधिकारी राजेश जैन और मतदान अधिकारी शैलेंद्र कुमार को बनाया गया।

12 सदस्य कार्यकारिणी समिति के सापेक्ष 14 पार्षदों ने नामांकन पत्र दाखिल किया जिसमें अंजना गुप्ता वार्ड 43 आराधना मित्तल वार्ड 63 उम्मेद आलम वार्ड 51 कुलदीप पाण्डेय वार्ड 37 गंगा जोशी वार्ड 78 दिनेश कुमार वार्ड 14 दीपू शर्मा वार्ड 76 मोहम्मद गुलजार वार्ड 64 मो नदीम खान वार्ड 81 मो मुशर्रफ हुसैन महजर वार्ड 83 मो हफ़ीज़ अब्बासी वार्ड 72,मो शाकिर वार्ड 45 रीनू सैनी 06 विनोद कुमार 19 ने कार्यकारी निर्वाचन के लिए आवेदन किया।

सहायक निर्वाचन अधिकारी/पीओ डूडा कौशल कुमार ने बताया कि निर्धारित अवधि में नामांकन पत्र वापस नहीं लेने की दिशा में कार्यकारिणी के 12 सदस्यों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई निर्वाचन मे 14 पार्षदो ने भाग लिया गया कुल 99 वोटर जिसमे(90 पार्षद व 9 पदेन सदस्य) थे पदेन सदस्य सांसद सतीश गौतम सांसद हाथरस राजवीर सिंह दिलेर विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर विधायक शहर मुक्ता राजा विधायक कोल अनिल पाराशर विधायक बरौली जयवीर सिंह छर्रा रवेंद्र पाल सिंह विधायक इगलास राजकुमार सहयोगी सहित कुल 95 वोट डाले गए। मतगणना में 95 में से 1 वोट निरस्त निकला कुल94 वोट वैध मिले।

निर्वाचन अधिकारी अशोक भाटी ने बताया कि पहले राउंड की मतगणना में पार्षद अंजना गुप्ता कुलदीप पाण्डेय दिनेश कुमार दीपू शर्मा मो हफ़ीज़ अब्बासी मो शकीर रीनू सैनी विजयी हुए दूसरे राउंड मे आराधना मित्तल मो गुलजार मो नदीम खान मो मुसरर्फ हुसैन मजहर विनोद कुमार विजयी हुए

अधिवेशन में महापौर प्रशांत सिंहल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए अलीगढ़ के विकास और अलीगढ़ को उन्नति के पथ पर सभी पार्षदों के सहयोग से एक नई दिशा और नई सोच के साथ काम करने की अपील की।
पहले बोर्ड अधिवेशन में सांसद सतीश गौतम शहर विधायक मुक्ता राजा इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी महापौर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त अमित आसेरी, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सचिव सचिवालय विनय कुमार राय माननीय पार्षदगण कुलदीप पाण्डेय पुष्पेंद्र कुमार जादौन अनिल कुमार सेंगर शेर सिंह सैनी संजय पंडित स्नेह सिंह बघेल मोहम्मद हाफ़िज नूर अब्बासी अब्बासी मुशरर्फ हुसैन मोहम्मद असलम शबाना असलम नूर अंशु अग्रवाल सुभाष चंद्र शर्मा महावीर सिंह नसी अली आजाद सिंह अगन लाल बॉबी कुमार सुनील कुमार पवन कुमार नरेंद्र कुमार सैनी दिनेश भारद्वाज पुष्पा देवी हरिशंकर सुरेंद्र प्रताप सिंह निरंजन सिंह अंजना गुप्ता योगेंद्र पाल सिंह शाहीन राजबहादुर मुनमुन खां मोहम्मद आदील रिहाना नीलाफेर सबा खां अमरीन निशा उस्मान खालिदा तबस्सुम ओमवती सुमन देवी विमलेश सिंह पूनम रीनू सैनी रश्मि माहौर लाल सिंह पार्वती देवी वीनेश देवी दिनेश कुमार केला देवी विनोद कुमार करन कुमार सूरज माहौर हरिओम कुमार नीलम योगेश कुमार स्वर्ण लता हितेश कुमारी हिना सैफी आसिफ भूपेंद्र सिंह संजीव कुमार आमना बेगम छोटेलाल शर्मा आराधना मित्तल अफसाना दीपू शर्मा गंगा जोशी मोहम्मद नदीम हरीश कुमार नसरीन आशीया मोहम्मद शाकिर नईम अहमद अब्दुल मुतलिब राकेश ठाकुर।
उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद मुख्य अभियंता सुरेश चंद महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह पूजा श्रीवास्तव मुख्य नगर लेखा परीक्षक जंग बहादुर लेखा अधिकारी राजीव कुमार चौधरी सहायक लेखा अधिकारी अखिलेश चंद तिवारी अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी पीओ डूडा/सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह कर अधीक्षक सभापति यादव राजेश जैन बेचैन सिंह राज कमल किशोर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल स्टेनो दीपक मीडिया सहायक एहसान रब कौशल शर्मा तरुण पाठक राजीव कुमार सतेंद्र सिंह विनय संदीप अकील आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *