अलीगढ़:खाटू श्याम गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट ने कराया वृद्ध महिलाओं को भोजन…

खाटू श्याम गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट ने कराया वृद्ध महिलाओं को भोजन
अलीगढ़। खाटू श्याम गरीब सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट आम आदमी की सेवा आम आदमी तक के द्वारा आज कयामपुर रोड स्थित महिला वृद्ध आश्रम में खाटू श्याम रसोई का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्ध आश्रम में रह रही दर्जनों वृद्ध महिलाओं को भोजन परोस कर खिलाया गया। कोषाध्यक्ष गणेश वार्ष्णेय ने बताया कि हमारी संस्था गरीब, बेसहारा, बुजुर्ग व गौ सेवा के हित में कार्य करने के लिए अग्रसर रहती है। आज संस्था की तरफ से द्वैतीय बार महिला वृद्ध आश्रम में वृद्ध महिलाओं को भोजन वितरण कराया गया है इस मौके पर अध्यक्ष कंचन वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष नितिन वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष गणेश वार्ष्णेय, सचिव मुकेश गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, उपसचिव कुमकुम वार्ष्णेय, प्रवक्ता अभिषेक वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी सौरव वार्ष्णेय समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *