हमीरपुर:जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:

 

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

मौदहा हमीरपुर।लम्बे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद में फिर से दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसपर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों का चालान किया है और तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही करने की बात कही है।
कस्बे के मोहल्ला देवी चौराहा स्थित एक मकान को लेकर अलीकबीर और रमजानी सभासद के परिवारों के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा था।जिसपर दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे बाजी चल रही है लेकिन इसी बीच बीते 19 फरवरी की रात जब सभासद अपने परिवार और परिजनों के साथ एक शादी समारोह में इचौली में थे और उनकी मां घर में अकेले थी तभी दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई जिसके बाद पुलिस ने सबिस्ता, अली,गुड़िया, रुकसाना, रूबी, रमजानी, अकबर, आजम,गुडडन,रोशनी, राधा और सुमित्रा का शांतिभंग में चालान किया है।इस समबन्ध में कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी ओर से तहरीर नहीं आई है इसलिए शांति भंग में चालान किया है अगर तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जाएगी वहीं समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच पंचायत का दौर चल रहा था।

[the_ad id='179']