अलीगढ़:गाय दफनाने के लिए खोद रहे थे गड्डा अचानक मिले चांदी के सिक्के..

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:

गाय दफनाने के लिए खोद रहे थे गड्डा, चांदी के सिक्के मिलने पर मची भगदड़
अकराबाद के गांव दरियापुर का मामला
अकराबाद। गांव दरियापुर में बृहस्पतिवार को कुछ लोग एक मृतक गाय को दफनाने के लिए गड्ढा खोद रहे थे। इसी दौरान गड्डा में निकले चांदी के सिक्कों को देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। तथा लोग सिक्के लेकर इधर उधर भाग गए। मिट्टी में सिक्के निकलने को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गांव के अभिषेक पचौरी ने बताया है कि बुधवार की रात गांव में एक निराश्रित गाय की मौत हो गई थी। उसी गाय को दफनाने के लिए वह गांव के ही देवेंद्र बघेल, राहुल शर्मा, मुकेश शर्मा, रघुवीर शर्मा के साथ देवेंद्र बघेल के खाली प्लाट में गड्डा खुदवा रहे थे। इसी बीच गड्ढा खोदने के दौरान मिट्टी में कुछ चांदी के सिक्के निकल आए। तभी गांव के कुछ बच्चे वहां मौजूद थे। जो सिक्कों को लेकर भागने लगे। बताया गया है कि मौके पर करीब 40 से 50 पचास चांदी के सिक्के निकलना बताया गया है। जिनमें से कुछ सिक्के देवेंद्र बघेल के पास मौजूद हैं।

रिपोर्ट:अनूप कुमार टीम ए बी लाइव

[the_ad id='179']