अलीगढ़ नगर निगम ने सीमा टॉकीज के पास से हटवाया अवैध कब्ज़ा-जल्द बनेगा वृद्धा आश्रम

Picture of Admin Team AB Live News

Admin Team AB Live News

FOLLOW US:

SHARE:

नगर निगम ने सीमा टॉकीज के पास से हटवाया अवैध कब्ज़ा-जल्द वृद्धा आश्रम बनाए जाने की होगी कवायद- बेशक़ीमती 9 करोड़ की संपत्ति पर नगर निगम ने लिया कब्जा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा किए अतिक्रमण कर्ताओं के विरुद्ध ठोस कार्यवाही किए जाने के क्रम में सोमवार को नगर आयुक्त विनोद कुमार के निर्देश पर नगर निगम संपत्ति प्रभारी सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम विजय गुप्ता व अन्य ने सीमा टॉकीज के सामने ग्राम कस्बा कोल के गाटा संख्या 1044 नगर निगम भूमि पर  महापौर प्रशांत सिंघल की मंशा के अनुरूप वृद्ध आश्रम बनाए जाने के लिए भूमि से अवैध कब्जा हटाते हुए नगर निगम ने अपना कब्जा ले लिया है।

सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने बताया सीमा टॉकीज के सामने गाटा संख्या 1044 पर नगर निगम भूमि पर वृद्ध आश्रम बनाए जाने का प्रोजेक्ट प्रस्तावित है इस भूमि पर अवैध कब्जा धारकों को कई बार चेतावनी दी गई परंतु उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया सोमवार को नगर निगम संपत्ति विभाग की टीम ने दलबल के साथ पहुंचकर अवैध कब्जाधार के द्वारा किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए वृद्ध आश्रम निर्माण के लिए खुदाई शुरू कर दी। उन्होंने बताया सीमा टॉकीज के सामने इस भूमि की वर्तमान कीमत लगभग 9 करोड़ की है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा नगर निगम अलीगढ़ अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं नगर निगम की संपत्ति पर जिन लोगों ने अवैध अतिक्रमण किए हुए हैं वह तत्काल अतिक्रमण हटा लें अन्यथा नगर निगम अतिक्रमण कर्ताओं को चिन्हित कर चुका है और उनके विरुद्ध बलपूर्वक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी*

 

[the_ad id='179']