कुमार सावन की रिपोर्ट:-लातेहार
मुखिया रानी सिंह ने की गरीब व जरूरतमंदों के बीच व्यक्तिगत मद से कंबल का वित्तरण……
बरवाडीह/लातेहार:-अगर जनता की सेवा करने का जज़्बा हो तो जनप्रतिनिधि सरकारी मद का इन्तेजार नही करता।इसी का एक बानगी बरवाडीह प्रखंड,पंचायत खुरा की मुखिया रानी सिंह के द्वारा देखने को मिला।
जिन्होंने अपने व्यक्तिगत मद से 33 कंबल खरीद कर गरीब व जरूरतमंदों के बीच वितरित की।
मालूम हो कि सोमवार को भी खुरा पंचायत में सरकारी स्तर से कंबल वित्तरण किया गया था,लेकिन लाभुक के अनुपात के बराबर कंबल नही होने के कारण कुछ लाभुक कंबल से वंचित रह गए थे,लेकिन खुरा पंचायत की मुखिया रानी सिंह ने आज मंगलवार को अपने व्यक्तिगत मद से लाभुकों के 33 कंबल वितरित कर , अपनी जबाबदेही व कर्तव्यनिष्ठ का परिचय दिया।
लाभुक कंबल पाकर काफी खुश दिखे एवं मुखिया रानी सिंह की प्रसंशा की।
इस मौके पर खुरा पंचायत के मुखिया सह मुखिया पति हुलास सिंह, रिटायर्ड रेलकर्मी बीएन राम,रिटायर्ड रेलकर्मी बसंत राम समेत लाभुक व ग्रामीण मौजूद थे।