विद्यालय में मनाया भारतीय संविधान दिवस

विद्यालय में मनाया भारतीय संविधान दिवस
ओम प्रकाश रावत विंढमगंज [सोनभद्र]
कचनरवा वि०ख० चोपन के प्राथमिक विद्यालय मधुरी में संविधान दिवस मनाया गया।

इस मौके पर बच्चों को प्रस्तावना को पढ़ाया गया तथा बच्चों को भारतीय संविधान की जानकारी दी गई। प्राथमिक विद्यालय मधुरी की प्रभारी स० अ० शांति एक्का ने छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि संविधान दिवस के मौके पर विद्यालयों के बच्चों को संविधान के निर्माण एवं इसकी मुख्य विशेषताओं के बारे में बच्चों को बताया बच्चों को बताया वही अध्यापक सरवन कुमार ने बताया भारतीय संविधान में समय-समय पर जरूरत के आधार पर बदलाब भी किया जाता है साथ ही संविधान के विषय वस्तु लंबे समय से 26 नंवबर को कानून दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं थे लेकिन 19 नवंबर 2015 पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि अब यह दिन संविधान दिवस मनाया जायेगा डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की उपलब्धियों के बारे में भी बताया गया बच्चों के बीच वाद- विवाद, निबंध, प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। अभिभावक के साथ सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *