श्री संकट मोचन मंदिर दुद्धी में महर्षि वाल्मीकि जी की जयन्ती पर हुआ रामायण पाठ का भव्य आयोजन

श्री संकट मोचन मंदिर दुद्धी में महर्षि वाल्मीकि जी की जयन्ती पर हुआ रामायण पाठ का भव्य आयोजन
डिजिटल भारत न्यूज़24x7LiVEसंवाददाता- कृपाशंकर अग्रहरि ( गुड्डू ) दुद्धी
तहसील दुद्धी जिला सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के मेन चौक श्री संकट मोचन मंदिर दुुद्धी में महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर  भव्य रामायण पाठ का आयोजन किया गया।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ का आयोजन दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि द्वारा आयोजित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी भारत सिंह व नगर पंचायत के सभासद द्वारा विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान के साथ पूजन अर्चन प्रारंभ रामायण पाठ का आयोजन का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर श्री संकट मोचन मंदिर परिसर को झालरों से भव्य तरीके से सजाया गया। मंदिर के प्रधान पुजारी कल्याण मिश्रा , यशराज चौरसिया , ऋषभ मिश्रा ,आनंद चौरसिया,  रविंद्र जायसवाल अजय कुमार अरविंद कुमार नगर पंचायत दुद्धी कर्मचारी विश्वनाथ जितेंद्र कुमार दुलारे धनश्याम पहलवान उमेश जी अग्रहरि सुरेश कुमार, धीरज जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *