होने है प्रथम चरण में झारखंड के 13 विधानसभा सीटों पर 30 नवम्बर को हैं मतदान…थम जायेगी आज चुनाव प्रचार..

होने है प्रथम चरण में झारखंड के 13 विधानसभा सीटों पर 30 नवम्बर को हैं मतदान…थम जायेगी आज चुनाव प्रचार…..

(कुमार सावन की रिपोर्ट:-लातेहार)
मनिका/लातेहार:-आज देर शाम बंद हो जायेगा झारखंड विधानसभा के चुनावी प्रचार-प्रसार…शुरू हो जायेगी अप्रत्यक्ष रूप से सह और मात का खेल।

बताते चले कि आगामी 30 नवम्बर को झारखंड विधानसभा के 13 सीटों के लिये मतदान होना है इस 13 सीटों में से अधिकतर सीटें आरक्षित सीटे है।सभी सीटों पर चुनावी घमासान जारी है।जो निम्नलिखित है:-
चतरा (एससी), गुमला (एसटी), बिशुनपुर (एसटी), लोहरदगा (एसटी), मनिका (एसटी), लातेहार (एसटी), पांकी, डालटगनंज, विश्रामपुर, छतरपुर (एससी), हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर।

अगर बात करे मनिका विधानसभा सीट की तो…झारखंड की 81 वि धानसभा सीटों में मानिका सीट भी शामिल है। चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा यह विधानसभा क्षेत्र शुरुआत से ही राजद और भाजपा के बीच जंग का अखाड़ा बनता रहा है। 2005 के चुनाव में यहां से राजद के रामचंद्र सिंह ने जीत हासिल की और इस सीट से पहले विधायक बने। 2009 के चुनाव में यहां से भाजपा के हरिकिशन सिंह विधायक चुने गए। वह वर्तमान में भी विधायक हैं। लातेहार जिले में आने वाला यह विधानसभा क्षेत्र ब्‍लॉक मुख्‍यालय भी है। यह क्षेत्र राज्‍य की कैपिटल रांची से 131 किलोमीटर की दूरी पर बसा है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरा यह इलाका संथाली समुदाय के लोगों की बहुतायत वाला है। यहां के लोगों का मुख्‍य व्‍यवसाय खेती करना, मछली पालन, वनीय लकड़ी से घरेलू उत्‍पादों का निर्माण करना है। पहाड़ी क्षेत्र होने और सिंचाई के पर्याप्‍त साधन न होने के चलते यहां के किसानों को खेती में बहुत ज्‍यादा फायदा नहीं होता है।

2014 में भाजपा के हरिकिशन सिंह और उस समय के तत्कालीन आरजेडी के उम्मीदवार रामचंद्र सिंह के बीच काफी काटे की टक्कर हुई थी,जिसमें भाजपा उम्मीदवार हरिकिशन सिंह बाजी मारी थी।2014 में 66.42%मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *