स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में रविवार को अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार ने प्रतिद्वंद्वी सत्यम सोनी को 108 मतों से परास्त कर निर्वाचित हुए।

स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में रविवार
को अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार ने प्रतिद्वंद्वी सत्यम सोनी को 108 मतों से परास्त कर निर्वाचित हुए।

उपाध्यक्ष में राहुल कुमार को 399 मत मिले वही प्रतिद्वंदी राजन सोनी को 123 मतो से पराजित किया। इसी तरह महामंत्री पद पर रजत राज ने आलोक को 171 मत के अंतर से हराकर चुनाव जीत लिया। वही कला संकाय में अनुष्का सिंह 489 मत वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि में वर्षा कुमारी
80 मत विज्ञान संकाय प्रतिनिधि लल्लन सिंह 43 मत पाकर विजयी घोषित हुए।
पदाधिकारियों को प्राचार्य डा.निलंजन जीते हुए सभी पदाधिकारियों को पद और
गोपनीयता की शपथ दिलाई। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह नौ बजे चुनाव प्रवेक्षक रामजीत यादव निर्वाच अधिकारी डॉ.मिथलेश गौतम डॉक्टर विवेकानंद की निगहबानी में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। पुलिस छावनी में रहा तब्दील महाविद्यालय परिसर रविवार को पीजी कालेज के चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।परिसर के मुख्य गेट से लगभग सौ मीटर पूर्व ही सर्मथकों को रोकने की व्यवस्था की गई थी। इसकेअलावा महाविद्यालय परिसर के सामने वाली मार्ग पर यातायात भी प्रतिबंधित कर दिया गया था।वही किसी भी हालात से निबटने के लिए सीओ संजय वर्मा महाविद्यालय में बैठकर समूचे
गतिविधि पर नजर रखे हुए थे। वही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह व विंढमगंज एसओ समेत अन्य कई उपनिरीक्षक राम बच्चन वरिष्ठ उप निरीक्षक वंशनरायण यादव लाल बहादुर के साथ काफी संख्या में सुरक्षा बल परिसर में चक्रमण करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *