लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में मजदूरी करने गये ग्यारह लोग वापस लौटे।

डिजिटल भारत न्यूज़24×7 LiVE– संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)

भंडरिया (गढ़वा)- लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में मजदूरी करने गये ग्यारह लोग वापस लौटे। इस वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन में भी परिवार के साथ रहने की चाहत में आज कई लोग सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करने से बाज नहीं आ रहे। ताजा वाकया भंडरिया का है जहां सिकंदराबाद से चलकर ग्यारह लोग भंडरिया मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि लॉक डाउन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इस कारण वहाँ से किसी प्रकार आये हैं। हजारों किलोमीटर की दूरी तय करने के दौरान कई बार पैदल चला। रास्ते में जो मदद मिली उससे कुछ दूरी तय करते हुए यहाँ तक आये हैं।

रास्ते में कई समाजसेवी लोगों ने भोजन कराया। कई वाहनों से मदद लेते हुए पैदल चलकर यहाँ तक पहुँचे हैं। यहां से अपने-अपने घर जाएंगे। मजदूरों के भंडरिया पहुँचने की सूचना पाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी ने सभी मजदूरों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य जाँच कराया और उन्हें होम क्वारन्टाईन करते हुए घर जाने की इजाजत दे दी। सभी मजदूर फकीराडीह पंचायत के निवासी हैं।सिकंदराबाद से वापस आने वाले मजदूरों में ग्राम हरता के उमेश यादव, महेश यादव,सुनील कोरवा, महेन्द्र सिंह,विकास यादव, श्रवण सिंह, लालजी सिंह,मुन्ना चौधरी,उपेन्द्र यादव एवं ग्राम तिहारो के धर्मदेव सिंह एवं कमेश सिंह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *