लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में मजदूरी करने गये सात लोग वापस लौटे।

डिजिटल भारत न्यूज़24×7 LiVE– संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)

भंडरिया (गढ़वा)- लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में मजदूरी करने गये सात लोग वापस लौटे। इस वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन में भी परिवार के साथ रहने की चाहत में आज कई लोग सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करने से बाज नहीं आ रहे। ताजा वाकया भंडरिया का है जहां पुणे से दो एवं हैदराबाद से चलकर पाँच लोग भंडरिया मुख्यालय पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने बताया कि लॉक डाउन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इस कारण वहाँ से किसी प्रकार आये हैं। हजारों किलोमीटर की दूरी तय करने के दौरान कई बार पैदल चला। रास्ते में जो मदद मिली उससे कुछ दूरी तय करते हुए यहाँ तक आये हैं। रास्ते में कई समाजसेवी लोगों ने भोजन कराया। कई वाहनों से मदद लेते हुए छतीसगढ़ के रास्ते पैदल चलकर यहाँ तक पहुँचे हैं। मजदूरों के भंडरिया पहुँचने की सूचना पाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी ने सभी मजदूरों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य जाँच कराया और शपथ पत्र भरवाने के पश्चात उन्हें होम क्वारन्टाईन करते हुए घर जाने की इजाजत दे दी। वापस आने वाले मजदूरों में दो भंडरिया पंचायत के एवं पाँच मदगड़ी क पंचायत के निवासी हैं। पुणे से वापस आने वाले मजदूरों में भंडरिया निवासी राहुल लकड़ा एवं विकास मुण्डा तथा हैदराबाद से वापस आने वाले मजदूरों में ग्राम मदगड़ी क के निवासी मो. तौहीद अंसारी,मो. नुरताज अंसारी, शराफत अंसारी,दिलकश अंसारी और तौसिफ अंसारी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *