डिजिटल भारत न्यूज़24×7 LiVE– संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)
भंडरिया(गढ़वा) – भंडरिया थाना क्षेत्र के करचाली पंचायत स्थित कंजिया गाँव निवासी निर्मल कच्छप का 28वर्षीय पुत्र रविन्द्र कच्छप की मौत। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविन्द्र कच्छप हल जोत रहा था, इसी क्रम में बिजली तड़कने लगी और बारिश होने लगे। जिससे डरकर वह वापस अपने घर में आकर बैठ गया।
बारिश को देखते हुए आस पास के तीन लोग भी उसके घर में पनाह ले लिए। इसी दौरान उसके घर पर वज्रपात हो गया,जिसके चपेट में रविन्द्र सहित एक व्यक्ति आ गये। वज्रपात से रविंद्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि रिश्तेदार भाई 35 वर्षीय प्रभात कच्छप को हल्का झटका लगा। जो जल्द ही सामान्य होने पर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंडरिया भेजा गया। मृतक कृषिकार्य करके अपनी जीविका चलाता था। उसकी पत्नी वर्तमान में मायके में ही है। कुछ दिन पूर्व ही उसे एक पुत्र हुआ है। एक पुत्री पूर्व से है। इस घटना से आस पास के लोगों में शोक का माहौल है।