मनीष सिंह बने प्रबल भारत पार्टी के महाराजगंज लोकसभा अध्यक्ष।

मनीष सिंह बने प्रबल भारत पार्टी के महाराजगंज लोकसभा अध्यक्ष।

युवा पत्रकार मनीष सिंह को प्रबल भारत पार्टी ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी।

डिजिटल भारत न्यूज़ 24 x7LiVE- उप संपादक-चन्द्रशेखर प्रसाद


सारण (बिहार)। युवा पत्रकार मनीष सिंह पर विश्वास जताते हुए एवं आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रबल भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुशंसा पर राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत कुमार द्वारा मनीष सिंह को बिहार प्रदेश के सारण जिला के महाराजगंज लोकसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

नवनियुक्त महाराजगंज लोकसभा अध्यक्ष मनीष सिंह रघुवंशी ने पार्टी आलाकमान को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता परिवर्तन के मूड में हैं और सुशासन बाबू के कुशासन से बिहार की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।

बिहार की जनता लालू के जंगलराज और एनडीए के कुशासन से ऊबकर परिवर्तन का मूड बना चुकी है। प्रबल भारत पार्टी के कुशल नेतृत्व में बिहार व महाराजगंज लोकसभा का विकास निहित है और पार्टी ने जो विश्वास मुझपर दिखाया है, उस पर खरा उतरते हुए विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए तन मन धन से प्रयत्न करूंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *