सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान युवक की मौत
डिजिटल भारत न्यूज़24×7 LiVE– संवाददाता- (बिपिन कुमार/ डंडई/ गढ़वा/ झारखण्ड)
डडंई:– मुख्यालय के कोइरी टोला निवासी कामेश्वर पटवा के 35 वर्षीय पुत्र चंदन पटवा का सांप काटने से मौत हो गई है।जिससे उनकी परिजनों में कोहराम मच गया लोगो को रो- रो कर बुरा हाल है|
मृतक की पत्नी पूनम देवी व बच्चे अंजली कुमारी रितिक कुमार तथा संध्या कुमारी का बार-बार दांत लग जा रहा था।परिजनों के अनुसार चंदन पटवा चारपाई पर गत रात्रि को सो रहा था कुछ काटने का अनुभव हुआ तो अगल-बगल लाइट जला कर देखा तो एक सांप जाते हुए दिखाई दिया।हम लोगों को जानकारी होते ही उसे झाड़-फूंक करवाने के बाद इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान वह दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य अलख निरंजन प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया।उन्होंने मृतक के परिजनों को हरसंभव सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मनिहारी का काम कर अपने 3 बच्चों सहित अपनी पत्नी का भरण पोषण करता था। अब उसका परिवार बेसहारा हो गया साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि मृतक काफी गरीब असहाय व्यक्ति था। वही बताया गया कि उसी टोला निवासी बुझावन चंद्रवंशी का पुत्र अशोक चंद्रवंशी का पिछले सप्ताह सांप काटने से मौत हुई थी सांप काटने का यह दूसरी घटना है।