रामभक्तों का गायत्री शक्तिपीठ मंदिर पर हुआ भव्य स्वागत

रामभक्तों का गायत्री शक्तिपीठ मंदिर पर हुआ भव्य स्वागत

डिजिटल भारत न्यूज 24x7LiVEसंवाददाता- दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)

ओबरा सोनभद्र श्रीराम जन्मभूमि शिला-पूजन से लौटे रामभक्तों का गायत्री शक्तिपीठ पर हुआ भव्य स्वागत श्रीराम जन्मभूमि के शिलान्यास कार्यक्रम से लौटे रामभक्तों का स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ पर तिलक लगाकर और अंगवस्त्र पहनाकर और पुष्प-वृष्टि से महिला मण्डल प्रभारी गायत्री परिवार ओबरा श्रीमती सुमन खत्री जी ने स्वागत किया।

सर्वप्रथम विश्वहिंदू परिषद काशी प्रान्त के धर्मप्रसार प्रमुख श्री नरसिंह त्रिपाठी जी ने दीपप्रज्वलन कर पूजा-अर्चन किया और साप्ताहिक गायत्री महायज्ञ में राष्ट्र-कल्याण एवं विश्व कल्याण के निमित्त आहुतियाँ समर्पित कीं। भूमि-पूजन कार्यक्रम से लौटे काशी प्रान्त के धर्म-प्रसार प्रमुख ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े सभी तथ्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और मंदिर निर्माण को विगत 500 वर्षों के अमर बलिदानियों और वर्तमान समय में अनवरत कारसेवा में लगे रामभक्तों की जीत और राष्ट्र-कल्याण का हेतु बताया।

 

यज्ञ के उपरांत उन्होंने रामभक्ति के सुंदर,सुमधुर भजनों से उपस्थित रामभक्तों को रामभक्ति के रस से ओतप्रोत कर दिया।इस अवसर पर अयोध्या से लौटे सेवा-प्रकल्प के कोषाध्यक्ष जगमन्दर अग्रवाल,जिला धर्म-प्रसार प्रमुख बृजेश कुमार मोदनवाल,विश्व हिंदू महासभा प्रमुख सत्यप्रकाश पाण्डेय,श्री सत्य साईं सेवा समिति के पंकज कुमार,नगर पंचायत अध्यक्षा ओबरा श्रीमती प्रानमती देवी,अनीता पुरवार,देवकांति, सरिता देवी,प्रमोद शुक्ल,विनोद कुमार शर्मा,अलख शुक्ल,सूरज साहू,ब्रह्मानन्द मिश्र आदि रामभक्त उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन गायत्री शक्तिपीठ ओबरा के मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी मनमोहन शुक्ल जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *