लॉकडाउन व बंदी में पुलिस प्रशासन व नगर पंचायत हुई सख्त

लॉकडाउन व बंदी में पुलिस प्रशासन व नगर पंचायत हुई सख्त

डिजिटल भारत न्यूज 24x7LiVEसंवाददाता- दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)

 

ओबरा सोनभद्र लॉकडाउन व बंदी में जो प्रशासन द्वारा प्रारित किया गया है। उसमें पुलिस प्रशासन व नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी नियमों को मद्देनजर रखते हुए नियमों का पालन करा रही है। वहीं सूत्रों द्वारा पता चला है कि कुछ दुकानदार दुकान खोल कर सटर गिराकर अंदर से समान बिक्री कर रहे हैं। वही पुलिस प्रशासन व नगर पंचायत द्वारा चेकिंग के दौरान दुकानदार पकड़ाने पर प्रशासन उसके ऊपर कारवाई करके जुर्माना लगा रही है।

वही बताते चलें कि पुलिस प्रशासन व नगर पंचायत के कर्मचारी ओबरा नगरवासियों को बार-बार एलाउंस द्वारा अवगत करा रहे हैं कि लॉकडाउन का उल्लंघन ना करें और सुरक्षित अपने घरों में रहे।लेकिन जनता के कान में जूं भी नहीं रेंग रही है।पुलिस प्रशासन व नगर पंचायत को कठोर कदम लेने के लिए मजबूर कर रही है।

और वही देखा जाए तो आए दिन सघन मास्क चेकिंग अभियान ओबरा अंबेडकर तिराहा पर चेकिंग हो रही है। और मास्क न लगाने वालों पर प्रशासन द्वारा ₹500 का जुर्माना भी लगा रही है। लेकिन जनता पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। और वही देखा जाए तो पुलिस प्रशासन दिन-रात जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *