भंडरिया प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर मल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

डिजिटल भारत न्यूज़24×7 LiVEसंवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)

भंडरिया(गढ़वा) – भंडरिया प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर मल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष, सभी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के वरिष्ठ लोग शामिल हुए।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से संवाद कर मंडल में निवास करने वाले जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं सभी मोर्चा के जिला, मंडल के पदाधिकारी पंचायत प्रभारी बूथ अध्यक्ष भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता गण प्रदेश के निर्देशानुसार 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रत्येक बूथों पर बाजपेई जी का चित्र लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। एवं अन्य राज्यों से वापस आए अत्यंत गरीब एवं जरूरतमंद प्रवासी मजदूरों या कामगारों के परिवार में 100 राशन पैकेट संभव हो तो पहुंचाना तथा उस मजदूर का नाम पूरा पता मोबाइल नंबर एवं किस पेशे से संबंधित है यह विवरण संग्रह कर जिला, प्रदेश को भेजने का कार्य कर रहे हैं। मौके पर पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो,उपाध्यक्ष रूपनिरंजन सिन्हा, मंडल अध्यक्ष भूषण सिंह,विधायक प्रतिनिधि बिरझू सिंह, बिजय केशरी,निरंजन जायसवाल,दिलीप तमोली,संजय सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *