पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनाई गई

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनाई गईg

डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE- संवाददाता- दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)

ओबरा सोनभद्र आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दूसरी पुण्यतिथि पर भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी के अध्यक्षता में मुख्यातिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के साथ नगर के सभी भाजपाजन ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा देश के लिए किए गये कार्यों को याद किया।

इस अवसर पर धर्मवीर तिवारी ने अटल जी को अजात शत्रु बताया और कहा की अटल जी ने मूल्यों पर आधारित राजनीति किया और विरोधियों को पस्त किया।वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता ने अटल जी के द्वारा संगठन व देश के लिए किये गए कार्यों बलिदानों को याद किया।वहीं नगर अध्यक्ष बलराम सोनी ने अटल जी के पद चिन्हों पर चलते हुए उनके द्वारा बताये सिद्धांतों को उनके व्यवहार को आत्मसात करने को कहा इस अवसर पर व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, राजेश बंशल, रविन्द्र केशरी, घोरावल मण्डल अध्यक्ष अरुण पाण्डेय, बिनोद सोनी, विजय केशरी, अनुपम तिवारी, अजय श्रीवास्तव, विजय विश्वकर्मा, धीरेन्द्र पाण्डेय, भैया लाल, अरुण तिवारी, राहुल शर्मा, सरोज केशरी, ध्रुवकान्त द्विवेदी,सहित नगर के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें और अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *