बस सेवा, रेस्टोरेंट, सैलून खोले जाने को ले लोग उत्साहित

बस सेवा, रेस्टोरेंट, सैलून खोले जाने को ले लोग उत्साहित.

गढ़वा : राज्य सरकार द्वारा रेस्टोरेंट, सैलून, ब्यूटी पार्लर एवं अंतर जिला बस सेवा शुरू कराए जाने के निर्णय को लेकर इस व्यवसाय से जुड़े लोगों में उत्साह है। लोग सरकार के इस निर्णय की सराहना कर रहे हैं। इन व्यवसायों से जुड़े लोगों का कहना है कि बहुत दिनों से वे लोग सरकार से दुकानें खोलने को लेकर आग्रह कर रहे थे। इतने दिनों बाद सरकार इसके बारे में निर्णय ले रही है यह बहुत ही सराहनीय कदम है। कोरोना संकट के कारण बेपटरी हो चुकी अर्थव्यवस्था में सरकार के इस निर्णय के बाद काफी हद तक सुधार हो सकेगा।

– बस सेवा शुरू होने को ले हम उत्साहित हैं। बसों में सीटों की संख्या से आधे यात्रियों को ले जाने की सुविधा प्रदान की गई है। सरकार के निर्देशों का पूरी पालन किया जाएगा। यात्रियों को सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही बगैर मास्क एवं गलब्स पहने यात्रियों को बस में यात्रा नहीं करने दिया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों के विवरण भी ली जाएगी। बस संचालक इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं ।

फोटो-11

शैलेश गौरव, महामंत्री बस कर्मचारी संघ। – छह माह के लंबे अंतराल के बाद होटल खोलने को ले काफी उत्साहित हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार के सारे नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। होटल में ठहरने वालों से भी नियमों का पालन कराया जाएगा। बगैर मास्क होटल में किसी को ठहरने के लिए जगह नहीं दी जाएगी। सैनिटाइजर का भी उपयोग करना होगा। साथ ही शारीरिक दूरी का भी ख्याल रखा जाएगा।

फोटो-21

अमित केसरी, होटल संचालक।

– राज्य सरकार ने सैलून व ब्यूटी पार्लर को खोलने का सराहनीय कदम उठाया है। हमारी दुकानें बंद होने के कारण हम भुखमरी की कगार पर पहुंच रहे थे। अब दुकानें खोली जाएंगी यह बहुत ही अच्छी बात है। सैलून एवं ब्यूटी पार्लर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए खोली जाएगी। बारी-बारी से एक एक ग्राहकों का काम किया जाएगा। इसके बाद दूसरा ग्राहक दुकान में प्रवेश करेगा।

फोटो-12

गुप्तेश्वर ठाकुर, जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन गढ़वा इकाई

– सैलून व ब्यूटीपार्लर खोलें जाने को ले पहले ही अनुमति मिलनी दे देनी चाहिए थी। हमलोग अपनी दुकानें खोलने की तैयारी में जुट गए हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि तौलिया की जगह टिशू पेपर का इस्तेमाल हो। साथ ही दुकान में सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की जा रही है। दुकान पूरी तरह साफ सुथरा हो इसका ख्याल रखा जाएगा ताकि कोरोना संक्रमण से लोग बचे रहें। नियमों का पूरा अनुपालन होगा ।

फोटो-14

मनोज ठाकुर, सैलून संचालक गढ़वा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *