जिले में सादगी पूर्वक मना करम पर्व

जिले में सादगी पूर्वक मना करम पर्व.
डिजिटल भारत न्यूज़24×7 LiVE– संवाददाता- (नितेश कुमार/ भंडरिया/ गढ़वा/ झारखण्ड)
गढ़वा/भंडरिया : कोरोना महामारी को देखते हुए जिले में शनिवार को करम पर्व का त्योहार सादगी पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने घरों में रहकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने उपवास रखकर अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पूजा की धूम रही।

हालांकि लोगों ने इसे अपने घरों में रहकर पर्व मनाया तथा लोग भीड़ भाड़ में जाने से बचते रहे। सीमित संख्या में लोगों ने घरों में रहकर पूजा अर्चना की। पूजा को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। करम की डाली रखकर पूजा की गई तथा भगवान से अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। जिला मुख्यालय गढ़वा में भी विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने करम का व्रत रखा। उपवास करने के बाद घरों में ही पूजा अर्चना की। इसके पश्चात प्रसाद ग्रहण किया। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक पर्व करम पूजा को ले सुबह से ही लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा था। महिलाएं सुबह से ही इसकी तैयारी में जुट गई थी। करम वृक्ष की डाली उसकी पत्तियां समेत फल फूल व विभिन्न पूजन सामग्री की खरीदारी में जुट गई थीं। इसके पश्चात पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अलग-अलग स्थानों पर सीमित संख्या में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की।

भंडरिया में भाई-बहन के करम गीत से संगीतमय हुआ परिसर :

कोविड-19 महामारी के खौफ के बीच भंडरिया थाना क्षेत्र के नौका परभनखाड़ सरना स्थल पर करम पर्व का आयोजन सादगीपूर्ण किया गया। करम पर्व उत्सव में सर्वप्रथम पर्व करने वाली दर्जनों महिलाएं सामूहिक रूप से करम गुमा फूल डाली में भरकर अखड़ा में लेकर पहुंची। बैगा इंद्रदेव सिंह ने करम डाली लाकर अखड़ा में डाला। तत्पश्चात भंडरिया, बड़गड़ एवं रमकंडा प्रखंड के बैगा द्वारा पूजन किया गया। पूजन के पश्चात करम गीत खेलते हुए सभी ने झूमर खेला। भाई बहन की गीत पर रसिया व रोपनी द्वारा करम झूमर खेला गया। मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष बिरझू सिंह, समिति के संगठन महामंत्री भूषण सिंह, सरना समिति के अध्यक्ष आनंदी सिंह आदि ने सरना धर्म पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष धनपत सिंह, जीतन सिंह वनवासी कल्याण आश्रम के पलामू जिला सह संगठनमंत्री अंबिका सिंह, बैगा रामचंद्र सिंह, शुकुल मांझी, उदेश्वर सिंह, ग्राम प्रधान करमन सिंह, संजय सिंह देवार, गोपाल देवार, राजेश्वर ठाकुर, अंबिका सिंह, रघुनाथ सिंह, देवनारायण सिंह, भारती सिंह, सुरजीत सिंह, दिलीप तमोली सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरूष मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *