खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित..

खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित..

गढ़वा : जिला खेल संघ के तत्वावधान में शनिवार को हॉकी कार्यालय के परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार के गाइड लाइन का सख्ती से पालन किया गया।

इस मौके पर गढ़वा जिला के वैसे खिलाड़ी जो अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं, उन्हें मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सम्मानित किए गए खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम ठाकुर, राष्ट्रीय खिलाड़ी रेशमी कुमारी, प्रीति कुमारी, कुमारी बेबी, आबिद अंसारी, आलोक कुमार ठाकुर तथा प्रीतम कुमार का नाम शामिल है। इस अवसर पर वॉलीबॉल प्रशिक्षक अरुण कुमार तिवारी, खेल संघ के संरक्षक जुनाहुदीन खान, बास्केटबॉल के सचिव धर्मराज भारती, हॉकी संघ सचिव, संजय प्रताप देव, खो-खो संघ के सचिव विक्रम ठाकुर द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अभय सिन्हा, सुनील कुमार, सोनू कुमार रवि समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *