सांगा कंपनी ने मजदूरों का रोका वेतन

सांगा कंपनी ने मजदूरों का रोका वेतन

डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVEसंवाददाता- दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)

ओबरा सोनभद्र सी प्लांट में कार्यरत दुसान में सांगा कंपनी कार्यरत है।
सांगा कंपनी में भिन्न-भिन्न पदों पर कर्मचारी कार्य करते हैं। वही बताते चलें कि सांगा कंपनी के मजदूर का कहना है कि हम सभी लोगों का वेतन 8 माह से बाकी है। सांगा कंपनी के अधिकारी व अन्य कंपनी के अधिकारी उनके वेतन से बंदरबांट और सांगा कंपनी का एमडी भी इन मजदूरों के साथ गाली गलौज से बात करता है हमारे वेतन से ई.पी.एफ भी काट लेते हैं।और सांगा कंपनी ईपीएफ का पैसा जमा करते हैं और उसकी कोई नही जानकारी देते हैं।

और देखा जाए तो इस आपातकालीन कोविड-19 इस स्थिति में कैसे हम लोग रह रहे हैं क्या खा रहे हैं कुछ भी देखने तक नहीं आए। जो कि सारे मजदूर बाहर के हैं यह मजदूर जो मजदूरों का कहना है। उच्च अधिकारियों को भी हम लोग अवगत कराएं लेकिन अभी तक हम की लोगों की समस्या का निराकरण नहीं निकला। ओबरा थाने में मौजूद महिला एसआई सविता सरोज सांगा कंपनी के साइड इंचार्ज को बुलवाया लेकिन साइड इंचार्ज ना आकर सांगा कंपनी का सुपरवाइजर ओबरा थाने आया।

फिर सविता सरोज और सांगा कंपनी के सुपरवाइजर से वार्ता हुई। सूत्रों की माने तो उपरांत सी प्लांट को पूर्ण हेतु करने के लिए तमाम कंपनियां दुसान मे काम कर रहे हैं और दुसान कंपनी में पेमेंट पर समय-समय पर मजदूरों को नहीं मिलता। यह मजदूर बाहर से आए हुए हैं उनका कहना है कि हम लोग मंदिर के नीचे सोते हैं हम लोगों को काफी समस्या दिक्कत हो रही है। और बताते चलें जी यह प्लांट को पूर्ण करने हेतु दुसान कंपनी अलग-अलग ठेकेदारों द्वारा को काम देकर करवा रही है। दुसान कंपनी के अधिकारी मजदूरों का करा रहे हैं शोषण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *