वृंदावन में बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था, जगह जगह लग रहा जाम पार्किंग ठेकों के फायदे के लिए बेतरतीब बैरियर कर रहे परेशान…

वृंदावन में बदहाल हुई ट्रैफिक व्यवस्था, जगह जगह लग रहा जाम

जाम के कारण घरों में बंद होने को मजबूर बृजवासी : महंत मोहिनी बिहारी शरण

जाम की स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रशासन नहीं उठा रहा कोई ठोस कदम : नवीन चौधरी

वृंदावन । कान्हा की नगरी श्री धाम वृंदावन में आए दिनों जाम की स्थिति बद से बदतर होती हुई नजर आ रही है। हालांकि जाम की स्थिति से निजात पाने के लिए ट्रैफिक पुलिस आए दिन ठोस कदम उठा रही है, लेकिन उसके बावजूद भी वृंदावन में जाम की स्थिति जस की तस बनी हुई है। वही ब्रजवासी भी इस प्रतिदिन के लगने वाले जाम से प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। जगह-जगह सोशल मीडिया के जरिए ब्रजवासी और समाजसेवी जाम की व्यवस्था मे सुधार न होने पर प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ रोष व्यक्त कर रहे हैं। वही आपको बताते चलें कि शुक्रवार को गुड फ्राइडे होने के चलते सरकारी अवकाश था और शुक्रवार की सुबह से ही कान्हा की नगरी जाम के झाम में फंसी हुई नजर आई। जगह जगह ई-रिक्शा और बाहर से आने वाली चार पहिया गाड़ीया कतार बंद नजर आई। वैसे तो वृंदावन नगरी में बाहर से आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध है, लेकिन उसके बावजूद भी बाहर से आने वाले वाहन वृंदावन की गलियों में जगह जगह आपको देखने को मिल सकते हैं। यह जाम की स्थिति पहले, तो सिर्फ वीकेंड के समय ही वृंदावन में देखने को मिलती थी, लेकिन अब प्रतिदिन यह स्थिति देखने को मिल रही है। वही ब्रज वासियों की मानी जाए तो बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं ने कान्हा की नगरी श्री धाम वृंदावन को होलीडे पॉइंट बना लिया है। ब्रज वासियों का कहना है, कि बाहर से आने वाले श्रद्धालु वृंदावन में भक्ति भावना के इरादे से नही आ रहे है। वह सभी होली डे मनाने आ रहे हैं।
वही जब इस संबंध में महंत मोहिनी बिहारी शरण से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वृंदावन में जाम की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है। सरकारी अवकाश और वीकेंड के समय तो यह जाम अपनी चरम सीमा पर होता है। इन दिनों ब्रज वासियों का अपने घरों से निकलना दूभर हो जाता है। वही प्रशासन जाम की स्थिति की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है। अगर प्रशासन चाहे, तो वृंदावन में लगने वाले जाम से ब्रज वासियों को बहुत जल्द ही निजात मिल जाए, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी अपनी मस्ती में मस्त हैं और जनता त्रस्त है।
वही इस संबंध में बात करते हुए समाजसेवी नवीन चौधरी ने बताया कि वृंदावन की गलियों में जाम आए दिन देखने को मिलता ही रहती है। वृंदावन में जाम की स्थिति बहुत ही बेकार हो चुकी है। हर चौराहे और तिराहे पर ई रिक्शा चालक और बाहर से आने वाले वाहन कतार बंद नजर आते हैं। जिसके चलते बाहर से आने वाले श्रद्धालु ही नहीं बल्कि ब्रज वासियों को भी घंटों इंतजार करना पड़ता है। वही जाम की स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रशासन अपनी ओर से कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रहा है।बैरियर केवल पार्किंग को पूर्ति करते प्रतीत होते है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *