वृंदावन:स्वामी देवानंद महाराज को ओढ़ाई महंताई की चादर

स्वामी देवानंद महाराज को ओढ़ाई महंताई की चादर

वृंदावन । श्री धाम वृंदावन के परिक्रमा मार्ग के रामनगर कॉलोनी स्थित श्री गिरीजानंद आश्रम में स्वामी देवानंद महाराज को महंताई की चादर श्री आश्रम प्रमुख संघ वृन्दावन के तत्वाधान में ओढ़ाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वामी हरिहरदास महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी रुद्रदेवानंद महाराज ने की। उन्होंने बताया कि आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर देवानंद महाराज को गिरिजानंद आश्रम की महंतायी सौंपी गई है। हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि वे इस आश्रम की व्यवस्था को बनाए रखेंगे एवं अपने धर्म का पूर्ण रूप से पालन करेंगे। श्री आश्रम प्रमुख संघ वृन्दावन के तत्वाधान में चादर ओढाने का कार्यक्रम किया गया। स्वामी देवानंद महाराज ने बताया कि सभी संत समाज का उन पर जो विश्वास है। वह उसका सदैव सम्मान करेंगे एवं इस आश्रम की ख्याति को आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण योगदान भी देंगे। आज के समय में चकाचौंध से भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग अपने कर्तव्य से विमुख हो जाते हैं लेकिन मेरे द्वारा अपने धर्म का निष्ठा पूर्वक पालन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रघुनाथ दास महाराज, संत दास, विष्णु गिरी महाराज, रमेशानंद महाराज, शंकर दास, राकेश दास, स्वामी चंदन मुनि महाराज, महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देवजु, मोहिनी बिहारी शरण महाराज, आचार्य बद्रीश, घनश्याम पुरी, चंद्रशेखर एवं लता दीदी आदि भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *